व्यक्तित्व विकार के पहले लक्षण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:19

व्यक्तित्व विकार के लक्षण
व्यक्तित्व विकार के लक्षण
जैसा कि आप जानते है मनोवैज्ञानिकों एवं मनश्चिकित्सकों द्वारा व्यक्तित्व विकृति के अनेक प्रकार बताये गये है और प्रत्येक प्रकार की अपनी कुछ अलग विशेषतायें हैं, किन्तु फिर भी कुछ विशेषतायें ऐसी है, जो सभी प्रकार की व्यक्तित्व विकृतियों में पायी जाती है।

विघटित व्यक्तिगत संबंध- व्यक्तित्व विकृति की पहली सामान्य विशेषता है-विघटित व्यक्तिगत संबंध। व्यक्तित्व विकृति वाले लोगों के व्यक्तिगत संबंध संतोषजनक नहीं होते हैं। इनके व्यक्तिगत संबंध इतने खराब रहते हैं कि दूसरे लोग प्राय: इनसे नाराज रहते हैं और साथ ही साथ इनसे घबराये भी रहते है।
चिरकालिक दु:खदायी व्यवहार- व्यक्तित्व विकृति वाले लोगों का व्यवहार दूसरों के लिये अत्यन्त कष्टदायी होता है। इस प्रकार के व्यवहार का स्वरूप चिरकालिक होता है।
नकारात्मक नतीजा- व्यक्तित्व विकृति वाले लोगों को अपनी जिन्दगी की घटनाओं के प्राय: नकारात्मक परिणामों का ही सामना करना पड़ता है। जैसे- व्यसन संबंधी विकृतियाँ, विवाह-विच्छेद, विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियाँ इत्यादि। प्रसिद्ध विद्वान् खानृजिनय तथा ट्रोस ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि व्यक्तित्व विकृति के सभी प्रकारों में व्यक्ति में नारकोटिक के प्रति एक प्रकार की मजबूत निर्भरता पायी जाती है।
एक ही कुसमायोजी व्यवहार को दोहराना- एक ही कुसमायोजी व्यवहार को दोहराना व्यक्तित्व विकृति की एक अत्यन्त महत्वपूर्ण विशेषता है। इसके अन्तर्गत व्यक्तित्व विकार से ग्रस्त व्यक्ति अपने कुसमायोजी या दोषपूर्ण व्यवहार से कुछ सीखे बिना लगातार उसे दोहराता रहता है। इस प्रकार व्यक्तित्व विकृति में जो भी विशेष शीलगुण पैटर्न विकसित होता है, जैसे-द्वेष करना, शक करना आदि, वह प्रत्येक परिस्थिति में व्यक्ति के द्वारा दिखलाया जाता है।
व्यवहार परिवर्तन के विरोधी- व्यक्तित्व विकृति वाले लोग व्यवहार परिवर्तन के नितान्त विरोधी होते हैं। ये समय परिस्थिति के अनुसार अपने व्यवहार में किसी भी प्रकार का विवेकपूर्ण परिवर्तन करना नहीं चाहते। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी इस बात का अवसर नहीं देते हैं कि वे उसके व्यवहार में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की माँग कर सके।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info